राजस्थान के डूंगरपुर में पेट्रोल पंप पर धमाका, कई लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
राजस्थान के डूंगरपुर में एक पेट्रोल पंप पर धमाके में कई लोग घायल हुए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका इतना जोरदार था कि इससे कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके के कारणों की जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतापनगर में नीलकंठ फिलिंग स्टेशन पर एक टैंकर अनलोड हो रहा था। तभी इलेक्ट्रिक कंट्रोलिंग सिस्टम में ब्लास्ट हुआ और पेट्रोल फिलिंग मशीन के परखच्चे उड़ गए।
