फैबियानो कारूआना ने विश्वनाथ आनंद को हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद अमेरिका के फैबियानो कारूआना से हार गए। इसीके साथ वे अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में स्थान बनाने से चूक गए। आनंद के अभी छह अंक हैं। अगली दोनों बाजियों में जीत से भी वह शीर्ष तीन में नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं वर्तमान विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने वेस्ली सो को हराया। इस जीत के साथ उनके 11 अंक हो गए।