मार्क जुकरबर्ग ने किया साफ, अपने पद से नहीं देंगे इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लगातार इस्तीफे की मांग झेल रहे फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने साफ किया है कि वो अभी इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने ऐसी खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो बहुत ही जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मार्क जुकरबर्ग ने CNN को दिए इंटरव्यू में इसे लेकर बात की। जहां उन्होंने कहा कि मैं ये हमेशा तो नहीं करूंगा, लेकिन अभी इस्तीफा देने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा।
