एक बार फिर फेसबुक हुआ डाउन, यूजर्स को सता रहा पासवर्ड हैक होने का डर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के डाउन होने, लॉक होने और ओपन न होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं. इसके अलावा फेसबुक के अकाउंट लॉक हो रहे हैं और यूजर्स से पासवर्ड बदलने की बात कही जा रही है. वहीं डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर भी लोग फेसबुक को वापस लॉगइन करने की सलाह दे रहे हैं. दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां पर फेसबुक डाउन चल रहा है.वहीं यूजर्स को हैकिंग या डेटा ब्रेच होने का भी डर सता रहा है. अभी तक फेसबुक ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.
