9 घंटे बाद Facebook, Instagram और WhatsApp ठीक, बड़ी हैकिंग या साइबर वॉर?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स लगभग 9 घंटे तक Facebook, WhatsApp और Instagram में आई तकनीकी खामी से परेशान रहे। दरअसल बुधवार रात करीब 8.30 बजे से इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को वीडियो और तस्वीरें भेजने में परेशानी हुई। लंबे इंतजार के बाद सुबह 5:30 बजे के आस-पास दिक्कत दूर हुई। Facebook, Instagram ने युजर्स से माफी मांगी। लोगों ने परेशानी बताने के लिए Twitter का सहारा लिया।
