8 घंटे तक Facebook, Instagram और WhatsApp रहे डाउन, यूजर्स को हुई परेशानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार की रात अचानक भारत, अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में Facebook और Instagram की सर्विसेज डाउन हो गईं। इस कारण यूजर्स को करीब 8 घंटे तक इन दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को यूज करने में दिक्कत आई। इस दौरान कुछ यूजर्स के फेसबुक अकाउंट नहीं खुल रहे थे, तो कुछ को पोस्ट, लाइक और कॉमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। इसके अलावा दुनिया के कुछ हिस्सों में Whatsapp भी कुछ घंटे के लिए ठप रहा।
