ब्रिटेन में फेसबुक-इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड और यूरोप के कुछ हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप हुए। हजारों यूजर्स ने ट्विटर पर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस नहीं कर पाने की शिकायत की है। ऑनलाइन बाधाओं की निगरानी रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 66% यूजर्स ने फेसबुक-इंस्टाग्राम के पूरी तरह ठप होने की सूचना दी, वहीं 23% ने दावा किया कि शुक्रवार रात वे अपने अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे।
