Facebook का नया फीचर, बताएगा कितना समय सोशल साइट्स पर बिताते हैं आप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Facebook यूजर्स के लिए सोशल साइट्स पर बिताए गए समय को ट्रैक करने के लिए एक फीचर लाया है। इस फीचर से यूजर जान सकेंगे कि उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स पर कितना समय बिताया है। आपको बता दें Your Time on Facebook नाम के इस फीचर को कंपनी ने अपने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। Settings & Privacy ऑप्शन पर टैप करने के बाद Your Time on Facebook ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर आप जान पाएंगे कि आपने कितना समय इन साइट्स पर बिताया है।
