Facebook की वजह से खतरे में पड़े Instagram के करोड़ों यूजर्स के अकाउंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया खबर थी कि Facebook ने अनजाने में 15 लाख यूजर्स के ई-मेल कॉन्टैक्ट्स अपलोड किए। अब खबर है कि Facebook ने लाखों यूजर्स के इंस्टाग्राम पासवर्ड के साथ 'खिलवाड़' किया है। कंपनी के मुताबिक लाखों इंस्टा यूजर्स के पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट में स्टोर किए गए यानी इतने यूजर्स की सिक्योरिटी रिस्क पर रही। प्लेन टेक्सट में स्टोर किए पासवर्ड्स को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने एक्सेस किए जाने से इंकार किया।
