इजरायल: PM नेतन्याहू के बेटे का फेसबुक पेज हुआ ब्लॉक, लिखी थी मुस्लिम विरोधी पोस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक ने इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े बेटे याइर का फेसबुक पेज 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। फेसबुक ने ये कदम याइरी की ओर से मुसलमान विरोधी पोस्ट की वजह से उठाया है। जबकि याइर ने ट्वीट कर इसे फेसबुक का तानाशाही भरा रवैया बताया। गुरुवार को याइर की ओर से उनके फेसबुक पेज पर फिलीस्तीन पर खतरनाक हमले के बाद एक संदेश पोस्ट किया गया था। याइर ने इस पोस्ट के साथ ही सभी मुसलमानों को इजरायल से चले जाने को कहा था।
