Facebook की Live Video Streaming इस्तेमाल करना अब होगा मुश्किल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड में मस्जिदों के हमले के सीधे प्रसारण के बाद अब फेसबुक लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के नियमों में बदलाव करेगा। फेसबुक अपने लाइव स्ट्रीमिंग के मानदंडों का पूर्व में उल्लंघन कर चुके लोगों को ये सर्विस इस्तेमाल करने से रोक सकता है। फेसबुक ऐसे सॉफ्टवेयर में भी निवेश कर रहा है जो हिंसक वीडियो या तस्वीरों के Edited Version को शेयर करने से रोकने के लिए तुरंत उनकी पहचान करेगा।
