सहारनपुर में धरा गया 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', फेक डिग्री लेकर ही कर डाले 70,000 ऑपरेशन्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के सहारनपुर में एक 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' धरा गया। 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे फर्जी डॉक्टर ने अब तक 70,000 से अधिक ऑपरेशन किए। देवबंद में 50 वर्षीय ओमपाल सीएचसी में फर्जी डिग्री और फर्जी रजिस्ट्रेशन से खुद को डॉक्टर राजेश बताकर प्रैक्टिस कर रहा था। वो नर्सिंग होम भी चलाता था। जब अज्ञात ने फोन पर उसकी पहचान रिवील ना करने के लिए 40 लाख मांगे, तब मामला खुला।
