Fake News पर लगाम लगाने के लिए टीवी पर Ads. लाने की तैयारी में WhatsApp
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लोकसभा चुनाव में फेक न्यूज ना फैलें, इसे रोकने के लिए WhatsApp रेडियो के बाद अब टेलीविजन पर Ads. प्रसारित करेगा। इसके लिए कंपनी ने 3 Ads. भी बनाए हैं। कंपनी के मुताबिक तीनों विज्ञापन टेलीविजन, फेसबुक और यूट्यूब पर 9 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इनका प्रसारण राजस्थान और तेलंगाना चुनाव से पहले ही शुरू होगा। ये Ads. अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगु, असमिया, गुजराती, मराठी और मलयालम में होंगे। ये Ads. 60 सेकंड के होंगे।
