रक्षा मंत्री के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर दिखाकर सवा दो करोड़ की हेराफेरी, BJP महासचिव पर केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
BJP महासचिव पी मुरलीधर राव और 8 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एक कारोबारी महिपाल रेड्डी की पत्नी प्रवर्णा रेड्डी ने आरोप लगाया है कि उसके पति से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी हस्ताक्षर दिखाकर राव और अन्य लोगों ने 2.17 करोड़ रुपये लिए। हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राव ने इन सभी आरोपों को खारिज कर कहा- इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।
