कर्नाटक: किसान परिवार करना चाहता है आत्महत्या, CM से मांगी इच्छा-मृत्यु की अनुमति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में बैंकों की नोटिस से तंग आए एक किसान परिवार ने आत्महत्या का मन बना लिया है। इस किसान परिवार ने तहसीलदार और सीएम को पत्र लिखकर इच्छा-मृत्यु की अनुमति मांगी है। किसान मल्लव के 2 बेटों समेत परिवार में कुल 10 लोग हैं, परिवार काफी समस्या से गुजर रहा है। आर्थिक समस्या के चलते परिवार के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, घर की नीलामी तक नौबत आ गई है। बता दें महिला किसान मल्लव के पति यमनप्पा की मौत कैंसर के चलते हो गई थी।
