यौन उत्पीड़न केस में मशहूर अमेरिकन कॉमेडियन बिल कॉस्बी को 10 साल की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: UPI.com
मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन बिल कॉस्बी को 3 से 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। कॉस्बी पर 14 साल पहले अपने फिलाडेल्फिया स्थित अपने बंगले में एंड्रीया कॉन्स्टेंड नाम की महिला को ड्रग देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। जज ने कॉस्बी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी और उन्हें सीधे पेंसिलवेनिया जेल भेजा। उन पर करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉस्बी को कम से कम तीन साल जेल में गुजारने होंगे, इसके बाद ही उनकी आगे की सजा पर विचार किया जा सकेगा।
