फरीदाबाद: आर्थिक तंगी के चलते 4 भाई बहनों ने की आत्महत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फरीदाबाद के सूरजकुंड के दयाल बाग में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में एक युवक और तीन युवतियां हैं। बताया जाता है कि घर में कोई भी कमाने वाला नहीं था। जिसके चलते परिवार काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मरने वाले भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
