लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होना चाहता था अमेरिकी नागरिक, गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में पांव पसारने के संकेतों के बीच न्यू यॉर्क से एक शख्स को पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक, वो शख्स आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की उड़ान भरने वाला था। इतना ही नहीं, टेक्सास में भी FBI ने एक किशोर पर लश्कर-ए-तैयबा में लोगों की भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शख्स का नाम जीजस विल्फ्रेडो है, वो 29 साल का है, उसे एयरपोर्ट से पकड़ा गया।
