x

स्पेनिश दिग्गज फर्नांडो टॉरेस ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 23 जून को ऑफिशियली करेंगे घोषणा

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Wikipedia

शुक्रवार को स्पेन की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी फर्नांडो टॉरेस ने सन्यास की घोषणा कर दी है. इस बात की जानकारी टोरेस ने ट्वीटर पर दी. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे कुछ बेहद खास घोषणा करनी है. 18 साल के रोमांचक वर्षों के बाद अब मेरा फुटबाल करियर समाप्त करने का समय आ गया है." बता दें कि टॉरेस ने अपने पेशेवर करियर में कुल 760 मैचों में 260 गोल किए.