भारत में अगले साल नवंबर में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन अगले साल 2 से 21 नवंबर तक भारत में होगा। प्रतियोगिता को देश के चार शहरों में खेला जाएगा। पिछले महीने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को स्थायी रूप से इसका एक स्थल चुना गया लेकिन इसे फीफा की मंजूरी मिलना बाकी है। कोलकाता, नवी मुंबई, गोवा और अहमदाबाद भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं। मार्च में भारत को इसकी मेजबानी मिली थी।