मैं था स्पॉट फिक्सिंग में शामिल, आखिरकार दानिश कनेरिया ने कबूला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Flickr
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने 9 साल पुराने मामले में स्पॉट फिक्सिंग की बात को स्वीकार कर लिया है। दानिश ने ‘अल जजीरा’ को दिए इंटरव्यू में कहा मेरा नाम दानिश कनेरिया है। मैं स्वीकार करता हूं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2012 में मेरे ऊपर लगाये गए 2 आरोप सही थे। साथ ही मैं एसेक्स के अपने साथी खिलाड़ी मर्विन वेस्टफील्ड से, एसेक्स क्रिकेट क्लब, पाकिस्तान और एसेक्स के प्रशंसकों से माफी मांगता हूं।
