आज सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों को आर्थिक मदद देगी सपा, हुईं थीं 11 मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों को सपा आज आर्थिक मदद देगी। उम्भा गांव में नरसंहार के दौरान मरने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपया और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उम्भा गांव में 17 जुलाई को जमीनी विवाद में 10 लोगों की हत्या हुई थी, जबकि बनारस ट्रामा सेंटर में एक महिला की मौत हुई। अबतक 11 लोगों की मौत हुई। घटना में 29 लोग घायल हुए थे।
