पुणेः 4 सालों तक महिला का रेप करने वाले 4 सैनिकों के खिलाफ FIR दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुणे पुलिस ने सेना के 4 जवानों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। चारों पर आरोप है कि वे 4 साल तक एक गूंगी-बहरी महिला (30) के साथ रेप करते रहे। पीड़िता खडकी के सेना अस्पताल में काम करती है। आरोपी वहीं पर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाते थे। पुलिस FIR के अलावा खडकी स्थित सेना के मुख्यालय ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। महिला बोल-सुन नहीं सकती है, इसलिए उसने इंदौर के NGO को संपर्क किया था।
