दिल्ली: प्रगति विहार की बिल्डिंग में लगी आग, 15 फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
राजधानी दिल्ली के प्रगति विहार स्थित ब्लॉक 14 में एक बिल्डिंग में आज भीषण आग लग गई। ये आग प्रगति विहार के CGO कॉम्प्लेक्स में की एक बिल्डिंग में लगी है। फिलहाल मौके पर 15 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। यहां राहत और बचाव कार्य तेजी पर है। बता दें इस भीषण आग में दमकलकर्मियों द्वारा किसी भी तरह के जान-माल की हानि का बात सामने नहीं आई है। वहां सूत्रों की मानें तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हालांकि अभी और जानकारी आनी बाकी है।
