महाराष्ट्रः पुणे के शिवाजीनगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
पुणे के शिवाजीनगर इलाके के पाटिल स्टेट लेन नंबर 3 में एक झुग्गी बस्ती में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं इससे कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ, इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है।
