स्पेन में 50 जगहों पर लगी आग, गिरफ्तारियां जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तरी स्पेन में करीब 50 जगहों पर आग लगी है। ये आग जान बूझकर लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक 48 जगहों पर दमकल विभाग आगू पर कंट्रोल नहीं पा सका। करीब 750 से अधिक लोग अलग-अलग जगहों पर आग बुझाने में जुटे हैं। ज्यादातर आग ऐसे इलाकों में लगी, जहां पहुंच पाना मुश्किल है। इससे आबादी या बुनियादी ढांचे को कोई खतरा नहीं है। इस संबंध में 2 गिरफ्तारियां भी हुईं हैं। कोई घायल नहीं हुआ है। विभिन्न विभागों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
