कैलिफोर्निया की मस्जिद में आग, न्यूजीलैंड हमले से जुड़ा पत्र मिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में आगजनी हुई और घटनास्थल से न्यूजीलैंड हमले से जुड़ा एक पत्र मिला। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ और इस्लामिक सेंटर ऑफ एस्कोंदिदो के सदस्यों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया। मस्जिद में मामूली आग लगी थी। घटना की जांच आगज़नी और घृणा अपराध की आशंका के तौर पर हो रही है।
