दिल्ली के मोरी गेट बस पार्किंग में लगी आग, मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
दिल्ली के मोरी गेट स्थित बस पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां आग लग गई और वहां खड़ी 2 बसें भी उसकी जद में आ गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं के गुब्बार ने देखते ही देखते पूरा आसमान ढक लिया। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये आग कैसे लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिशें हो रही हैं। इस हादसे में किसी तरह की हानि हुई या नहीं, ये अभी पता नहीं चला है।
