जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा आतंकियों का सफाई का अभियान जारी है। बीती रात से अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह बडगाम के परगाम में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर में पांच जवान भी घायल हुए थे।
