आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट नंबर 1 वहीं बुमराह ने पाई करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धारदार गेंदबाजी की बदौलत वो सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके पास इस वक्त 774 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की टॉप 10 की सूची में दूसरे भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। वहीं बल्लेबाजों में विराट की बादशाहत कायम है। वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर टॉप all-rounder रहे।
