केरल पुलिस में शामिल हुआ देश का पहला ह्यूमनॉइड रोबॉट कॉप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
केरल के CM पिनरई विजयन ने आज त्रिवेंद्रम में देश के पहले ह्यूमनॉइड रोबॉट कॉप- केपी बॉट का उद्घाटन किया। केपी बॉट पुलिस हेडक्वॉर्टर के फ्रंट ऑफिस के बाहर ड्यूटी देगा। इसे सब-इंस्पेक्टर की रैंक पर रखा गया है। ये भारत का पहला ह्मयूमनॉइड और दुनिया का चौथा रोबॉट है। इसका मुख्य काम डेटा कलेक्ट करना और परफॉर्मेंस बेहतर करना होगा। ये हेडक्वॉर्टर में आने वाले लोगों का स्वागत करेगा और उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें रास्ता भी बताएगा।
