साइना बनी श्रध्दा का फर्स्ट लुक आया बाहर, इस अंदाज में दिखी श्रध्दा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram @shraddhakapoor
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बायोपिक बन रही है। जिसकी शूटिंग 22 सितम्बर से चल रही है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक नहीं हुआ है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इसमें साइना नेहवाल की भूमिका निभा रही हैं। साइना के रूप में श्रद्धा का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। बता दें श्रद्धा इसमें बिलकुल साइना की तरह नजर आ रही हैं। बकौल श्रध्दा फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने 40 बैडमिंटन क्लासे्स ली हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, जबकि निर्देशक अमोल गुप्ते हैं।
