चीन के पानी पर राजनीति से असम-अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
असम के 10 गांव इस वक्त बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं। वहीं असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के कई इलाके भी इस बाढ़ से खतरे से अछूते नहीं हैं। 16 अक्टूबर को चीनी सीमा से सटे तिब्बत में यारलुंग सांग्पो नदी पर चट्टान खिसकने से नदी का रास्ता बंद हो गया। जबकि नदी अब कृत्रिम झील में बदल गई है। गौरतलब है कि अगर पानी के दबाव से ये अस्थाई बांध टूटते हैं, तो निचले इलाकों में तेज रफ्तार से पानी आ सकता है। जिसके चलते तबाही मच सकती है।
