भारत-पाक के कई एयरपोर्ट पर सेवाएं लंबित, जंग जैसे हालातों में दोनों देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैजलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद की सभी हवाई सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं भारत ने भी लेह, अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट की उड़ानें रद्द कर दी हैं। पाकिस्तान ने अपनी सभी फ्लाइट्स को वापस लौटने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले उड़ान भर चुकी भारत की कमर्शियल फ्लाइट्स होल्ड पर थीं। दोनों देशों के इस कदम से जंग के हालात जैसे बन गए हैं। दोनों देशों में यात्रियों को एयरपोर्ट्स से वापस लौटया जा रहा है।
