नए FDI नियमों पर Amazon और Flipkart ने सरकार से मांगा वक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट ने सरकार से कहा है कि ई-कॉमर्स के लिए फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट पॉलिसी में हाल में घोषित बदलावों को पहली फरवरी के बजाय बाद में लागू किया जाए। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि एमेजॉन ने 1 जून तक का वक्त मांगा है, वहीं वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट ने डेडलाइन 6 महीने खिसकाने का अनुरोध किया है। पॉलिसी के मुताबिक, मार्केटप्लेस से जुड़ी कोई भी इकाई या कोई भी ग्रुप एंटिटी कंज्यूमर्स को सीधे बिक्री नहीं कर सकेगी।
