बिन्नी बंसल का Flipkart के CEO पद से इस्तीफा, वॉलमार्ट ने किया बड़ा बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दे दिया है। वॉलमार्ट के मुताबिक जांच के चलते बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। वहीं बिन्नी बंसल ने जांच के कारण इस्तीफे की बात को नकारा है। कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के CEO पद पर बने रहेंगे। बिन्नी बंसल पर निजी तौर पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। एजेंसी के जरिए ये खबर आई है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया गया है।
