Flipkart के CEO के बाद Myntra के CEO, CFO ने भी दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Flipkart के Co-Founder बिन्नी बंसल के कंपनी के ग्रुप CEO के इस्तीफे के बाद Myntra में भी हलचल मच गई है। Myntra के CEO अनंत नारायण और CFO दीपांजन बासु ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंसल के इस्तीफे के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा था कि नारायण भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, बिन्नी के निकलने के बाद नारायण को फ्लिपकार्ट CEO कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करना पड़ता और दोनों की आपस में कुछ खास जमती नहीं है।
