टेक्नीक और मेथड से ज्यादा गेंद को हिट करने पर फोकस करता था: वीरेंद्र सहवाग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने बैटिंग स्टाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह सचिन तेंदुलकर को कॉपी करते तो कभी इतना सफल नहीं हो पाते। सिंगापुर में आयोजित एचटी-मिंट एशिया लीडरशिप समिट में उन्होंने ये बात कही। सहवाग ने अपनी बैटिंग स्टाइल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका ध्यान टेक्नीक और मेथड से ज्यादा गेंद को हिट करने पर होता था।