गुजरात में बीजेपी के पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गुजरात में बीजेपी के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह भुज से अहमदाबाद की ट्रेन में यात्रा कर रहे थे जिस समय बदमाशों ने ट्रेन में घुसकर उन पर वार किया. बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद जयंती की मौके पर ही मौत हो गयी. जयंती गुजरात बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रहे है. 2018 में उन पर बलात्कार का आरोप लगा था जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर लिया है.