आईसीसी के इस नियम पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- मजाक बना रखा है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड वर्ल्डकप जीता लेकिन न्यूजीलैंड की हार कोई पचा नहीं पा रहा है। बाउंड्री के आधार पर हुए फैसले पर ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिग्गज कीवी खिलाड़ी स्कॉट स्टाइरिस ने फाइनल मुकाबले के बाद ट्वीट किया- बहुत बढ़िया ICC, आप सिर्फ एक मज़ाक हो। पूर्व कीवी कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी लिखा- ये निर्दयी था। गौतम गंभीर ने इस नियम को बकवास नियम करार दिया।
