x

मैच के दौरान ग्राउंड में गिरा पूर्व रणजी क्रिकेटर, हुई मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

गोवा के पूर्ण रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे ने एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। घोडगे 47 साल के थे। मडगांव शहर में राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में हुए एक स्थानीय मैच के दौरान घोडगे गश खाकर गिर गए। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। घोडगे जब गिरे, उस समय वह नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। बता दें राजेश घोडगे को स्वास्थय संबंधी कोई समस्या नहीं थी।