पूर्व नक्सली सुधाकरण ने बताया, अर्बन नक्सलियों की इतनी हैसियत नहीं कि PM की हत्या की साजिश रचें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में सवा करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने दावा किया कि अर्बन नक्सलियों पर PM की हत्या की साजिश रचने का आरोप गलत हैं। सुधाकरण के मुताबिक प्रतिबंधित पार्टी सीपीआई माओवादी इस समय किसी छोटे-मोटे नेता को मारने की स्थिति में भी नहीं है। हालांकि बावजूद इसके वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग पार्टी का समर्थन जरुर करते हैं। पूर्व नक्सली सुधाकरण की माने तो अर्बन नक्सलियों की फिलहाल इतनी हैसियत नहीं कि PM की हत्या की साजिश रच सकें।
