पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी से भी हुआ था बलात्कार, लोगों के सामने किया खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: facebook.com/patti.davis
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की बेटी पैटी डेविस ने सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया है। डेविस के मुताबिक वो 40 साल पहले एक संगीतकार की जोर-ज़बर्दस्ती का शिकार हुई थीं। उस संगीतकार ने उनके साथ बलात्कार किया था। डेविस ने इतने साल बाद ये ख़ुलासा इसलिए किया क्योंकि मौज़ूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे ही एक मामले को सिरे से ख़ारिज़ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पैटी डेविस ने संगीतकार द्वारा की गई दरिंदगी को पहली बार लोगों से बताया।
