कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन बाउंड्री तोड़ बाहर निकली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आज सुबह एक ट्रेन पटरी से उतर गई। कानपुर-लखनऊ एमईएमयू के चार डिब्बे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पटरी से उतर गए। इस दौरान ट्रेन ने कानपुर स्टेशन की बाउंड्री को भी तोड़ दिया। हालांकि गमीनत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।
