पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के तीस्ता कैनाल से 4 जिंदा मोर्टार सेल बरामद, पुलिस और BSF ऐक्टिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
पश्चिम बंगाल में आतंकी घटना के मद्देनजर आज सिलीगुड़ी से करीब 30 km. दूर फासीदेवा के चटहाट में तीस्ता कैनाल के पास से 4 जिंदा मोर्टार सेल बरामद किए गए हैं। आनन फानन में ही पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही सेना से भी जांच में सहयोग मांगा गया है। ये इलाका बांग्लादेश की सीमा से सटा है। यहां BSF के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। तीस्ता नदी सिक्किम से बहती है और इलाके में आर्मी के कई बेस कैंप हैं।
