2 बम विस्फोट से दहला मणिपुर, असम राइफल्स के 3 जवान समेत 4 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मणिपुर में 2 शक्तिशाली बम विस्फोट में असम राइफल्स के 3 जवान समेत 4 लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक सुबह 6.20 बजे राजधानी इंफाल के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुछ ही मिनटों में 2 शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। पोलोग्राउंड के पास हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस अधिकारी ने विस्फोट को उग्रवादी घटना करार दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
