x

बोतलों में बेची जा रही है साफ हवा, हजारों रुपये में खरीदनी होंगी चंद सांसें

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में फैले प्रदूषण को देखते हुए कई स्वदेशी-विदेशी कंपनियां ऑनलाइन पहाड़ों की ताजी हवा बेच रही हैं। जहां स्वेदशी कंपनी प्योर हिमालयन एयर 10 लीटर हवा ऑनलाइन 550 रुपये में बेच रही है। इससे आप 160 बार हवा ले सकेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की कंपनी अजेयर ने 7.5 लीटर की बोतल की कीमत 1500 रुपये रखी है और साथ ही 15 लीटर वाली बोतल की कीमत 2000 रुपये रखी है। अमेजन पर आप आसानी से 8 लीटर वाइटालिटी एयर की बोतल 1200 रुपये में खरीद सकते हैं।