हिमालय पर वाकई टहलता है हिममानव 'येती'? ट्वीटर पर छाईं प्रतिक्रियाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@adgpi
प्राचीनकाल से ही हिमालय में हिममानव की बात होती है। पहली बार 1951 में विशालकाय पैरों के निशान दिखे। 2013 में येती से संबंधित नमूनों का डीएनए विश्लेषण हुआ और अब भारतीय सेना ने बर्फ पर पैरों के 32x15 इंच बड़े निशान की फोटो शेयर कर हिममानव येती होने की आशंका जताई। ये निशान नेपाल के मकालू बेस कैंप पर मिले। सेना के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी हैं।
