मिशन गगनयान: जानवर नहीं बल्कि ह्यूमोनॉयड को अंतरिक्ष भेजेगा इसरो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मिशन गगनयान के लिए होने जा रहे टेस्ट के लिए ISRO किसी जानवर को नहीं बल्कि ह्यूमोनॉयड यानी मानव रोबोट को अंतरिक्ष में भेजेगी। ISRO मानव को भेजने से पहले 2 बार इस तरह के प्रयोग करेगी। ISRO के अध्यक्ष के सिवान ने कहा कि- ह्यूमोनॉयड लगभग पूरा हो चुका है। ये मिशन मानव को भेजने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की हमारी क्षमता से परे एक उद्देश्य की पूर्ति करेगा। सिवान का कहना है कि गगनयान का डिजायन अगले हफ्ते तक बनकर तैयार हो जाएगा।
