गंभीर ने इमरान खान पर बोला जुबानी हमला, खेल बिरादरी से की ये खास अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर करारा जुबानी हमला बोला है। गंभीर ने इमरान को आतंकियों का रोल मॉडल बताया। साथ ही उन्होंने इमरान खान को खेल बिरादरी से बाहर करने की अपील की है। इमरान के संयुक्त राष्ट्र में दिए भाषण पर गौतम ने ट्वीट किया, "हमने संयुक्त राष्ट्र में एक पूर्व खिलाड़ी को आतंकवादियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में भी बोलते देखा।"